भीमताल पिछले 3 महीने से लापता पान सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी ओखलकांडा ब्लॉक ग्राम सभा ल्वाड डोबा का शव शुक्रवार सुबह चमोली के समीप जमाड़ नाले के पास संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि सर्वप्रथम घास काटने गई एक महिला की नजर पान सिंह के शव पर पड़ी, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा को दी। सूचना मिलते ही विधायक राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस एवं जिला प्रशासन से वार्ता कर मामले को संदिग्ध बताते हुए फोरेंसिक जांच टीम को मौके पर बुलाने के निर्देश दिए।
राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मृत्यु के कारणों की गहन और निष्पक्ष जांच आवश्यक है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

