गोंडा हमारा समाज किस तरफ जा रहा है। सारे रीति रिवाज़, रिश्ते नाते एक तरफ और वो “प्यार”, जिसे समाज की दृष्टि में अवैध संबंध भी माना जाता हैं वो क्रियाकलाप एक तरफ। UP गोंडा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। 30 साल की मामी 11 साल छोटे भांजे के साथ फरार हो गई. दोनों के बीच चार महीने से अफेयर था. 2 महीने पहले महिला ने भांजे के प्यार में जान देने की कोशिश की थी. मामला थाने पहुंचा तो वहां भी महिला अपने भांजे के साथ रहने के लिए अड़ गई. थाने में लिखा-पढ़ी हुई. इसके बाद पति ने उसे छोड़ दिया ।

