बॉलीवुड: फ़िल्म ‘घूसखोर पंडित’ के नाम को लेकर उपजा विवाद।

खबरें शेयर करें -

नेट फ्लिक्स में मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के नाम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म के नाम को लेकर पूरे देश में विरोध तेज हो गया हैं।  BJP सांसद व सूचना प्रौद्योगिकी मामले की समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं IT कमेटी का चेयरमैन, इस बारे में आपको चर्चा करने के बाद ही बता सकता हूं।

प्राप्त जानकारी में फिल्म निर्माता संघ  ने भी ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर मेकर्स को नोटिस जारी किया है। संघ का कहना है कि मेकर्स ने नियमों के अनुसार शीर्षक के लिए अनिवार्य अनुमति प्राप्त नहीं की थी। नोटिस में कहा गया कि फिल्म निर्माता नीरज पांडे, ने ‘घुसखोर पंडित’ शीर्षक के उपयोग के लिए अनुमति लेने के लिए आवेदन नहीं किया था। ऐसे में बिना अनुमति के इसका उपयोग अनुशासनात्मक कार्रवाई का कारण बन सकता है।

बताते चलें कि इस फिल्म में मनोज बाजपेयी एक पुलिसवाले बने हैं। इसका निर्देशन रितेश शाह ने किया है। ‘घूसखोर पंडित’ को नीरज पांडे ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी ने अजय दीक्षित का किरदार निभाया है, जो एक रिश्वतखोर पुलिसवाला है। फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा नुसरत भरूचा, कीकू शारदा, दिव्या दत्ता, साकिब सलीम, श्रद्धा दास और अक्षय ओबेरॉय प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं।

 


खबरें शेयर करें -