हल्द्वानीः बनभूलपूरा पुलिस ने एक व्यक्ति को 2अवैध तमंचों और 17 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई में एक व्यक्ति को 2 अवैध तमंचों और 17 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

SSP के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी अमित सैनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में टीम ने प्रभावी कार्रवाई की।  संदिग्ध वाहन एवं वस्तु चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर में अवैध तमंचा रखे हुए है और परिजनों को धमकाकर झगड़ा करता है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मोबिन खान पुत्र अब्दुल बसीर खान, निवासी गौजाजाली उत्तर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल (उम्र लगभग 60 वर्ष) घर पर मौजूद मिला। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वह परिवार को धमकाता है और उसके पास तमंचा है।

पुलिस ने अभियुक्त और परिजनों की मौजूदगी में घर की तलाशी ली, जिसमें निम्न असलहा बरामद हुआ,,,,

 

01 तमंचा 315 बोर

 

02 कारतूस 315 बोर

 

01 तमंचा 12 बोर

 

04 कारतूस 12 बोर

 

01 कारतूस 7.62 बोर

 

10 कारतूस 7.65 बोर (सफेद डिब्बे में) कुल मिलाकर 02 अवैध तमंचे और 17 कारतूस बरामद किए गए।

 

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में 3/25 आर्म्स एक्ट तथा 7/25 (1-क) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


खबरें शेयर करें -