जसपुर एक दुखद समाचार सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि एक बाघिन ने 15 वर्षीय कक्षा 7 के एक छात्र को मार डाला। छात्र ने अपनी गाय को बचाने के प्रयास में शोर मचाया तो बाघ ने उसी पर हमला किया। और इस हमले में छोटे मासूम छात्र की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,,,,, शनिवार की दोपहर ग्राम सुंदरनगर भोगपुर निवासी छिंदर सिंह का 15 वर्षीय पुत्र अमरीक सिंह उर्फ बब्बू करीब ढाई बजे निजी स्कूल से पढ़ाई कर घर लौटा था। इसके बाद वह तीरथनगर मंदिर के पास बंधे अपने मवेशियों को चारा डालने गया। इसी दौरान अचानक एक बाघिन ने उनकी गाय पर हमला कर दिया। अमरीक ने शोर मचाया तो बाघिन ने गाय को छोड़कर उसी पर हमला कर दिया। बाघिन उसे खींचते हुए जंगल की ओर ले गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख बाघिन छात्र को छोड़कर जंगल में चली गई। पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस के खिलाफ हंगामा किया तथा क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

