कोलकाता: TMC के दिग्गज नेता मुकुल रॉय का निधन।

खबरें शेयर करें -

कोलकाता TMC के दिग्गज नेता, पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और कभी TMC पार्टी में ममता बनर्जी के बाद नंबर 2 के नेता माने जाने वाले मुकुल रॉय का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वे 71 वर्ष के थे ।                                                                      मुकुल रॉय को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां तड़के करीब 1.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु रॉय ने उनके निधन की पुष्टि की है. उन्होंने कहा, ‘कल रात कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई. वह पिछले 600 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है.’


खबरें शेयर करें -