अहमदाबाद: टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने दिया न्यूजीलैंड को 256 का लक्ष्य ।

खबरें शेयर करें -

अहमदाबाद  टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट दिया है।  न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जो कि उनका निर्णय ठीक नहीं रहा।

भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 19 चौके और 18 छक्के के सहारे 255 रन बनाए। यह टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा टोटल है। पिछला रिकॉर्ड 176 रन का है।

ओपनर संजू सैमसन 89, अभिषेक शर्मा ने 52 और ईशान किशन ने 54 रन की पारियां खेलीं।  शिवम् दुबे ने मात्र 8 गेंदों पर 26 रन की बेहतरीन पारी खेली। 16वें ओवर में जिमी नीशाम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (जीरो), ईशान किशन (54 रन) और संजू सैमसन (89 रन) को पवेलियन भेजकर टीम भारत की रन स्पीड पर कुछ ब्रेक-सा लगा जरूर दिया।


खबरें शेयर करें -