नैनीताल: 2 बाईकों की भिड़ंत में, BJP मंडल अध्यक्ष हुए घायल,,,,,!

खबरें शेयर करें -

नैनीताल  सरोवर नगरी के मल्लीताल क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बी.डी. पांडे अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। यह पूरी घटना पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की सुबह अपने किसी निजी काम से बाजार आए थे। जब वह अस्पताल के पास से अपने घर की ओर मुड़ने लगे, तभी तल्लीताल (मोहन को चौराहा) की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दूसरा बाइक सवार सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया, वहीं नितिन कार्की भी सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और दोनों घायलों को नजदीकी बी.डी. पांडे अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद नितिन कार्की की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन टक्कर मारने वाले युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।


खबरें शेयर करें -