चंपावत: गैस एजेंसी में कार्यरत मैनेजर द्वारा डिप्रेशन में जाने के बाद आत्महत्या का मामला,,,, आज कुमाऊं मंडल की सभी गैस एजेंसियां बंद।

खबरें शेयर करें -

चम्पावत  एक दुखद परेशान करने वाला समाचार सामने आ रहा है। चंपावत में एक गैस एजेंसी में कार्यरत मैनेजर ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी में,,,,,, कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी का संचालन होता है। आशंका जताई जा रही है कि रविवार की रात गैस एजेंसी के प्रबंधक 55 वर्षीय दयाल रावत ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों द्वारा एजेंसी के प्रबन्धक के डिप्रेशन में जाने के चलते आत्महत्या जैसा क़दम उठाए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

उधर आज कुमांऊ मंडल विकास निगम की गैस एजेसियां बंद हैं। कल से काम सुचारू रूप से होगा। वहीं गैस एजेंसी से जुड़े लोगों ने इंडियन आयल कार्पोरेशन से मांग की है कि गैस बुकिंग के नियमों में कुछ शिथिलता बरती जाये ताकि गैस वितरण में आसानी हो और कर्मचारियों तथा उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।


खबरें शेयर करें -