लालकुआं एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है मोटाहल्दू क्षेत्र से, जानकारी के मुताबिक,,,,, कक्षा 10 की एक छात्रा स्कूल से घर लौटते समय अचानक लापता हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र वासी परेशान और दहशत में है। पुलिस ने व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
प्राप्त जानकारी में,,,,,,, मोटाहल्दू स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद घर के लिए निकली थी। महावीर औद्योगिक संस्थान क्षेत्र निवासी सतीश उपाध्याय की पुत्री ललिता उपाध्याय को घर पहुंचने के लिए काली मंदिर के पास झाड़ियों वाले रास्ते से गुजरना पड़ता है। इसी रास्ते में वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। कुछ समय बाद उसी मार्ग के पास झाड़ियों में छात्रा की स्कूल ड्रेस मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है, जबकि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
फिलहाल गुमशुदा छात्रा का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
