बॉलीवुड एक दुखद समाचार सामने आ रहा है। बेहतरीन गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है. प्राप्त जानकारी में वो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं. उन्हें 11 अप्रैल की शाम हार्ट अटैक आया था. इस दुखद समाचार से देशभर में मौजूद उनके लाखों-करोड़ों फैंस को झटका लगा है.
बताते चलें कि आशा भोसले 92 साल की हैं. वो दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं. आशा का करियर भी ऐतिहासिक रहा है. उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल तो करना पड़ा, मगर वो स्ट्रगल आगे जाकर कारगर साबित हुआ. आशा भोसले ने अपने 80 साल के सिंगिंग करियर में करीब 12,000 से ज्यादा गाने 20 से ज्यादा भाषाओं में गाए. इसके लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है. आशा भोसले ने करीब 8 दशक तक बॉलीवुड में अपना नाम बनाए रखा. अपने करियर में करीब 12,000 से ज्यादा गाने गा चुकीं सिंगर ने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए. इसके अलावा करीब 20 से ज्यादा भाषाओं में गाने गाए।
