पश्चिम बंगाल शुरूवाती रुझानों में BJP की सरकार बनते नज़र आ रही है बंगाल में। BJP को राज्य में 180 सीटों से ज्यादा सीटों पर बढ़त हासिल होती दिख रही है । जबकि TMC को 90 सीटों पर। इसी बीच पश्चिम बंगाल में काउटिंग के बीच कोलकाता में TMC ऑफिस के बाहर सन्नाटा पसरा है। यहां सुबह से ही TMC ऑफ़िस पर चहल-पहल नहीं दिखी। वहीं भाजपा ऑफिस पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सांसद संजय जायसवाल सहित कई नेता पहुंचे हैं। आज सुबह से ही पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। जानकारी में,,,,,दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर पर पूरी-जलेबी बनते हुए नज़र आ रही है। बताया गया कि चेन्नई में DMK ऑफिस पर पहले जश्न जैसा माहौल था लेकिन अब टेंट कनाते खोल कर निकाल दिए गए हैं।
पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते नज़र आ रही है।
