पंजाब: हरभजन सिंह के साथ साथ, अब आम आदमी पार्टी के अन्य बागी सांसदों को मिलेगी CRPF द्वारा सुरक्षा,,,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

पंजाब  एक अहम घटनाक्रम में पंजाब की सरकार द्वारा सुरक्षा हटाए जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हरभजन सिंह और अन्य बागी सांसदों को CRPF की सुरक्षा प्रदान की है. बताया जा रहा है कि हरभजन के घर के बाहर ‘गद्दार’ लिखे जाने और बढ़ते विरोध के बीच केंद्र ने यह कदम उठाया हैं ।                                                       गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, हरभजन सिंह के साथ-साथ आम आदमी पार्टी से भाजपा में आए अन्य सांसदों- संदीप पाठक, अशोक मित्तल, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत साहनी को भी केंद्रीय सुरक्षा दी गई है।

इन सभी नेताओं को अब CRPF के कमांडो सुरक्षा प्रदान करेंगे. यह कदम इन नेताओं पर बढ़ते खतरे और पंजाब में उनके आवासों के बाहर हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए उठाया गया है।

बताते चलें कि इससे पहले आज ही पंजाब की भगवंत मान सरकार ने हरभजन सिंह की Z+ कैटेगरी की सुरक्षा हटा दी थी. उनके जालंधर स्थित आवास से 9-10 सुरक्षाकर्मी और सरकारी गाड़ियां वापस बुला ली गई थीं. इसकी पुष्टि खुद हरभजन सिंह के PA मनदीप सिंह ने की थी।


खबरें शेयर करें -