हल्द्वानी नैनीताल पुलिस की संयुक्त टीम ने दमुवादूंगा क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 10 लाख रुपये कीमत की 5 किलो 2 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा जानकारी के अनुसार,,,,, दिनांक 10 मई 2026 को एएनटीएफ/एसटीएफ कुमाऊं और थाना काठगोदाम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देवखड़ी, दमुवादूंगा स्थित एक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के सामने “डी फैशन बुटीक” नाम की दुकान पर छापा मारा। पुलिस को इस छापेमारी के दौरान दुकान से भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से प्रवीण आर्या (50 वर्ष) निवासी देवखड़ी दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम, जिला नैनीताल तथा बलवन्त सिंह (44 वर्ष) निवासी ग्राम तीख, पोस्ट डोला, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर को गिरफ्तार किया। बरामद चरस बागेश्वर क्षेत्र से लाकर हल्द्वानी में सप्लाई की जा रही थी। छापेमारी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना काठगोदाम में एफआईआर संख्या 62/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
