कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने लिया,,,, क्वारब स्लाइड जोन का जायजा।

खबरें शेयर करें -

कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने अल्मोड़ा के अत्यधिक संवेदनशील क्वारब स्लाइड जोन और निर्माणाधीन बाईपास मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व सुधारात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को तय समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता तथा तकनीकी मानकों के अनुसार काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि आम जनता को जल्द सुरक्षित राहत मिल सके।                                             मानसून के मौसम को देखते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों और यात्रियों से प्रशासन की गाइडलाइंस का पालन करने और संवेदनशील रास्तों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील भी की। इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोडके समेत लोक निर्माण विभाग व आपदा प्रबंधन के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।


खबरें शेयर करें -