नैनीतालः राशन कार्डों की स्क्रूटनी तेज, 30 मई तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश।

खबरें शेयर करें -

नैनीताल जिले में अपात्र राशन कार्ड धारकों की छंटनी के लिए सत्यापन अभियान में तेजी ला दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा गठित विशेष समिति 17 अप्रैल से ही इस काम में जुटी हुई है। जिलाधिकारी (DM) के सख्त आदेश पर जिले के सभी 2 लाख 32 हजार 580 राशन कार्डों की प्रामाणिकता जांची जा रही है। संबंधित नोडल अधिकारियों और विभागीय टीमों को आगामी 30 मई तक इस वेरिफिकेशन प्रोसेस को हर हाल में पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया है।

क्षेत्रवार राशन कार्डों का लेखा-जोखाः

जिले के अलग-अलग इलाकों में कार्डों की संख्या कुछ इस

प्रकार है।                                                                                         क्षेत्र राशन कार्डों की संख्या

 

हल्द्वानी

1,14,440

राम नगर

40,792

नैनीताल

32,161

धारी

18,377

कालाढूंगी

14,103

कैंचीधाम

12,319

धीमी रफ्तार पर भड़के DM, अब तक 13 कार्ड अपात्र आरओ विनय जोशी के अनुसार, शुरुआती जांच में अब तक 70 राशन कार्डों को वेरीफाई किया गया है, जिनमें से 13 कार्ड धारक अपात्र (Ineligible) पाए गए हैं।

अभियान की इस कछुआ गति पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जाहिर की है।


खबरें शेयर करें -