नैनीताल बाबा नीम करौली महाराज के भक्तों के लिए बड़ी खबर! आगामी 15 जून को कैंची धाम के स्थापना दिवस मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने श्रद्धालुओं की राह बेहद आसान कर दी है।
सफर को सुगम बनाने के लिए 254 बसें और 250 टैक्सियों (मैक्सी) का बेड़ा तैयार किया गया है, जो अलग-अलग रूटों से सीधे शटल सेवा देंगी।
कहाँ से कितना होगा एक तरफ का किराया (प्रति व्यक्ति)।
हल्द्वानी से कैंची धाम: ₹150
भीमताल और नैनीताल से: ₹100
भवाली और खैरना से: मात्र ₹50
हल्द्वानी, काठगोदाम, नैनीताल, भीमताल, भवाली और खैरना से भक्तों के लिए यह शटल सेवा लगातार उपलब्ध रहेगी। इस बार बजट की चिंता छोड़े बिना, बाबा के दर्शन का आनंद लें!
