पिथौरागढ़: लड़की हूँ फंसा दूंगी की, धमकी देने वाली महिला पोस्टमैन सस्पेंड।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के जाराजीबली पोस्ट ऑफिस में तैनात एक महिला पोस्टमैन, पारुल (निवासी हरियाणा), को विभाग ने तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पिछले दो महीनों से ग्रामीणों की डाक और महत्वपूर्ण आधार कार्ड नहीं बांटे थे। जब स्थानीय लोगों ने इस बात का विरोध किया, तो उन्होंने ग्रामीणों के साथ अभद्रता की और उन्हें ‘लड़की हूँ, फंसा दूँगी’ कहकर धमकी दी।                                                        इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डाक निरीक्षक आशीष राणा ने मामले की जांच की, जिसमें पोस्टमैन के कमरे से भी भारी मात्रा में बिना बंटी हुई डाक बरामद हुई। विभाग ने लापरवाही और दुर्व्यवहार के आरोप में उन्हें सस्पेंड कर दिया है और रुके हुए पत्रों को जल्द से जल्द ग्रामीणों तक पहुँचाने की वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है।


खबरें शेयर करें -