हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. श्री गुलाब सिंह जी की 100वीं जन्म जयंती पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट और जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने स्व. गुलाब सिंह के सादगी, निष्ठा और जनसेवा से भरे जीवन को याद करते हुए उन्हें कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस दौरान सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके बताए आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रण लिया। इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश, राहुल छिमवाल, एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, हरिश मेहता, हेमंत बगड़वाल, सतीश नैनवाल, भोला दत्त भट्ट, दयाल तिवारी, डॉ. केदार पलड़िया, डॉ. मयंक भट्ट, नीमा भट्ट, रेनू तोमर, गीता बहुगुणा, जगमोहन चीलवाल, गिरीश तिवारी, महेशानन्द, भुवन तिवारी, खीमानन्द पांडे, राजेंद्र उपाध्याय, गिरीश पांडे, सतनाम सिंह, गोविंद बगड़वाल, मुकुल बलुटिया, गुरप्रीत सिंह, हर्षित भट्ट, हिमांशु जोशी, राजू सुयाल, कौशलेंद्र भट्ट, जाकिर हुसैन, संजय साह, मोहम्मद नबी, एडवोकेट मनोज बिष्ट, ज्ञान सिंह थापा, देवेंद्र बिष्ट, मोहम्मद इमरान, राजू बिष्ट, शंकर कोहली, बब्लू बिष्ट, संदीप भैसोड़ा, गणेश टम्टा, संदीप पांडे, मनोज भट्ट, अमित रावत, दिवेश तिवारी और मन्नू गोस्वामी सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री स्व. गुलाब सिंह की 100वीं जयंती पर स्वराज आश्रम में कांग्रेसजनों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
