नैनीताल शहर से एक वकील द्वारा खुद को गोली मारे जाने की घटना सामने आ रही है। आज सोमवार को कलेक्ट्रेट पार्किंग क्षेत्र में खड़ी कार में अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव मिला। बताया जा रहा है कि शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अधिवक्ता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी में,,,,,,,पार्किंग में गोली चलने की आवाज पर लोग उस और दौड़े तब तक अधिवक्ता सर में गोली लगने से निढाल हो चुके थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया तो उन्हें मृतक के हाथ में पिस्तौल मिली साथ ही पुलिस को कार से एक सुसाइड नोट भी मिला है। कथित सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी बीमारी से तंग आ जाने की बात कही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी मौकाए वारदात में पहुंच अपने कार्य में जुट गई।
