बिहार में सम्राट ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ,,,,,,, नीतीश युग का अंत।

खबरें शेयर करें -

बिहार में नए राजनीतिक घटनाक्रम में आखिरकार बिहार को BJP पार्टी की ओर से नया CM मिल गया है।  सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के नए सीएम के रूप में शपथ ली. लंबे समय तक सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद उनको ये मौका मिला.                                                                                 बताते चलें कि  सम्राट बिहार के 24वें CM बने हैं. राज्य में पहली बार बीजेपी का कोई नेता इस पद तक पहुंच पाया है। सम्राट के साथ-साथ राज्य को दो नए डिप्टी सीएम भी मिले हैं. जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।

लोक भवन में हुए कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री के रूप में और विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को मंत्रिपरिषद के सदस्यों के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।


खबरें शेयर करें -