हल्द्वानी में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करा रहे कार्डधारकों की सहूलियत के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अहम निर्देश जारी किए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. रश्मि पंत ने स्पष्ट किया है कि यदि लाभार्थियों को सूचीबद्ध या गैर-सूचीबद्ध किसी भी निजी अस्पताल में उपचार के दौरान कोई परेशानी आती है, तो वे तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें, ताकि मामले की जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही आयुष्मान योजना के पैनल में शामिल अस्पतालों व उनके संपर्क नंबरों की सूची भी जारी की गई है:
आई विजन प्राइवेट लिमिटेड – नेत्र विज्ञान – 8126262643
बॉम्बे हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर – जनरल मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, पॉलीट्रॉमा – 9917466072
वेदांता नेत्रालय – नेत्र विज्ञान – 9837362220
रही केयर प्राइवेट लिमिटेड – जनरल मेडिसिन – 9779925382
बृजेश अस्पताल – बर्न प्रबंधन, मेडिसिन, सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी, बाल चिकित्सा, न्यूरोलॉजी सहित अन्य सेवाएं – 6396261710
बृजलाल अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर – जनरल मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी – 8533838306
बाबा नीम करोली मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर – मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, पॉलीट्रॉमा एवं आपातकालीन सेवाएं – 7300919149
साई अस्पताल – कार्डियोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, यूरोलॉजी – 9639929360
आदर्श इंस्टीट्यूट ऑफ यूरोलॉजी एंड लेप्रोस्कोपी – मेडिसिन, सर्जरी, यूरोलॉजी एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी – 7087434647
उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्पताल – कार्डियोलॉजी, मेडिसिन, मेडिकल एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, नवजात देखभाल, नेत्र विज्ञान, ऑर्थोपेडिक्स, बाल चिकित्सा, यूरोलॉजी – 8194005414
सुभानु आई अस्पताल – नेत्र विज्ञान – 9068991180
अनाअर्जुन मेटरनिटी एंड रिसर्च सेंटर – मेडिसिन, सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, बाल चिकित्सा एवं पॉलीट्रॉमा – 9456169935
द ब्राइट अस्पताल – कार्डियोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स एवं यूरोलॉजी – 9997191805
नीलकंठ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल – कार्डियोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स एवं बाल चिकित्सा – 7534818002
एसके गुप्ता नर्सिंग होम एंड अस्पताल – मेडिसिन, सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ईएनटी, बाल चिकित्सा एवं पॉलीट्रॉमा – 9759016789
स्टार हॉस्पिटल मैटरनिटी एंड लेप्रोस्कोपी सेंटर – मेडिसिन, सर्जरी, प्रसूति, बाल चिकित्सा एवं लेप्रोस्कोपी – 7428323254
संजीवनी अस्पताल – इमरजेंसी, मेडिसिन, सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, पॉलीट्रॉमा एवं संक्रामक रोग – 8077125259
अग्रवाल क्लिनिक एंड नर्सिंग होम – मेडिसिन, सर्जरी एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग – 9639371371
डॉ. यतींद्र मोहन बहुगुणा – कार्डियोलॉजी एवं जनरल मेडिसिन – 8191018585
ज्योति नेत्रालय – नेत्र विज्ञान – 9411327717
चंदन अस्पताल – बर्न प्रबंधन, कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस, इमरजेंसी, मेडिसिन, सर्जरी, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, स्त्री रोग, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, पॉलीट्रॉमा एवं यूरोलॉजी – 9415647116
बजाज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल – जनरल मेडिसिन, न्यूरोसर्जरी एवं ऑर्थोपेडिक्स – 9997708749
दृष्टि सेंटर फॉर एडवांस्ड आई केयर – उन्नत नेत्र चिकित्सा – 9871576618
