हल्द्वानीः आधुनिक वेस्ट प्रोसेसिंग मशीन का हुआ उद्घाटन,,,,,,!

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी  एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जाम फैक्ट्री परिसर, राजपुरा में आधुनिक ऑर्गेनिक वेस्ट प्रोसेसिंग मशीन का उद्घाटन किया गया।  उद्घाटन के अवसर पर नगर के महापौर गजराज सिंह बिष्ट और  नगर आयुक्त परितोष वर्मा, नगर निगम के अधिकारी तथा स्वच्छ अधिकार इंडिया  के प्रबंध निदेशक प्रकाश उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जानकारी के मुताबिक,,,,,,,यह अत्याधुनिक मशीन गीले जैविक कचरे को मात्र 24 घंटे में उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद में बदल देती है। यह तकनीक पूरी तरह स्वचालित है और रिमोट के माध्यम से भी संचालित की जा सकती है।

इस मशीन से प्रतिदिन 1000 किलोग्राम तक गीले कचरे का प्रोसेसिंग किया जाएगा।

एक वर्ष में लगभग 350 टन कचरे से करीब 35 टन जैविक खाद का उत्पादन बिना किसी शोर, दुर्गंध या कंपन के कार्य

 

इस मशीन के कार्य से मिथेन गैस के उत्सर्जन में कमी होगी जिससे पर्यावरण को बड़ा लाभ होगा।

यह मशीन खुले में फेंके जाने वाले गीले कचरे से होने वाले प्रदूषण, भूजल प्रदूषण और मिट्टी की उर्वरता में गिरावट जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करेगी। यह पहल शहर को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा “नगर निगम हल्द्वानी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। यह पहल ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। जब तक लोग कचरे का सही पृथक्करण नहीं करेंगे, तब तक स्वच्छ शहर का सपना पूरा नहीं हो सकता।


खबरें शेयर करें -