हल्द्वानी: रैपिडो चालक से मारपीट और लूटपात, CCTV में कैद हुई घटना।

उत्तराखंड  हल्द्वानी स्थित कालाढूंगी रोड पर देर रात एक रैपिडो चालक के साथ बदसलूकी और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित चालक हरीश चंद्र सिंह (निवासी शिवालिक विहार, काठगोदाम) जब अपनी स्कूटी से ऊंचापुल की तरफ जा रहे थे, तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया।                                        आरोपियों ने चालक के साथ अभद्रता व मारपीट करते हुए उनका मोबाइल फोन और लगभग दो हजार रुपये नकद छीन लिए तथा मौके से फरार हो गए। यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हीरा नगर चौकी में मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।