उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट थाना क्षेत्र स्थित दौला गांव में घायल अवस्था में मिले यूक्रेन निवासी मेक्सिम स्टार चेंको को न्यायालय ने आव्रजन और विदेशियों विषयक अधिनियम के उल्लंघन का दोषी पाते हुए 2 साल की साधारण जेल और 2 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने यह फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया कि जुर्माना न भरने की स्थिति में अभियुक्त को 6 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मई 2026 में पुलिस को ग्राम दौला में इस विदेशी पर्यटक के चोटिल होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार दिया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के पश्चात पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोप पत्र अदालत में पेश किया। अभियोजन पक्ष की पैरवी सहायक अभियोजन अधिकारी रश्मि कुलकोड़िया ने की, जबकि बचाव पक्ष का प्रतिनिधित्व चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल चंद्रशेखर मिश्रा ने किया।
उत्तराखंड: यूक्रेनी नागरिक को 2 साल की जेल और 2 लाख जुर्माना।
