देहरादून में अनैतिक देह व्यापार का भांडाफोड़, संचालक महिला समेत चार गिरफ्तार।

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र स्थित संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के मकान से संचालित हो रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पर्दाफाश करते हुए सरगना अजमीरा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।                                                            पुलिस की छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री, दवाइयां और ₹3,500 की नकदी बरामद की गई; जांच में सामने आया कि आरोपी महिला व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर अन्य जिलों से महिलाओं को बुलाती थी, जिसके बाद सभी आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।