अयोध्या में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान ‘मछली भोज’ पर घमासान, संतों का फूटा गुस्सा।

खबरें शेयर करें -

अयोध्या के तारुन स्थित एक मैरिज लॉन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अन्य वरिष्ठ नेताओं के स्वागत समारोह में ‘मछली भोज’ का आयोजन विवादों में घिर गया है। सावन के पवित्र महीने में कांवड़ मार्ग और हनुमानगढ़ी के पास आयोजित इस कार्यक्रम में मछली पकाए जाने और बांटे जाने का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय संतों और श्रद्धालुओं में गहरा रोष है। संत सीताराम दास ने इसे सनातन धर्म का सीधा अपमान बताया है।                                            वहीं कार्यक्रम आयोजक राम निहाल निषाद ने इसे संवैधानिक अधिकार और निषाद समाज की पारंपरिक संस्कृति बताते हुए अपने कदम का बचाव किया है।


खबरें शेयर करें -