दिल्ली में हाल ही में हुए उग्र प्रदर्शनों के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला, जिसमें बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस और केंद्रीय बलों के वरिष्ठ अधिकारियों सहित 118 से अधिक जवान घायल हो गए। इस विरोध प्रदर्शन की वजह से मध्य दिल्ली में यातायात ठप हो गया और ऐहतियात के तौर पर कई मेट्रो स्टेशनों के द्वार बंद करने पड़े, जिससे आम यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और आइसा (AISA) के छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल तो समाप्त कर दी है, लेकिन दीपके ने स्पष्ट किया है कि वे जंतर-मंतर से अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे और संसद मार्च की योजना आगे भी जारी रहेगी।
दिल्ली मेंCJP के विरोध प्रदर्शन से बढ़ा तनाव, 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। CJP का संसद मार्च जारी रखने की चेतावनी।
