पारिवारिक कलह में कलयुगी बेटे ने मां को मारी गोली, हालत गंभीर।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड  ऋषिकेश (देहरादून) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पशुलोक विस्थापित क्षेत्र में मामूली घरेलू विवाद के दौरान एक 32 वर्षीय युवक, सुमित गौड़ ने अपनी 63 वर्षीय मां, उषा देवी पर 12 बोर के तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से महिला के माथे पर गंभीर चोट आई है।                                 घटना के तुरंत बाद आरोपी बेटा खुद ही घायल मां को लेकर एम्स ऋषिकेश पहुँचा, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और वारदात में इस्तेमाल हथियार को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, पीड़िता के बड़े बेटे अमित गौड़ की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।


खबरें शेयर करें -