चढ़ावा चोरी मां-बाप की हत्या और गौहत्या के बराबर,,,,,CM धामी।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड   पवित्र बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित चोरी पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे माता-पिता की हत्या और गौहत्या जैसे महापाप के समान बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच पूरी पारदर्शिता से होगी।                                              सरकार ने गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति गठित कर उसे 15 दिनों में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं, जबकि पुलिस एफआईआर दर्ज कर अलग से कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि रिपोर्ट आने के बाद मंदिर प्रबंधन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


खबरें शेयर करें -