उत्तराखंड धौलछीना में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण से जुड़ी अश्लील सामग्री (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) अपलोड करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल, ‘नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रेन’ (NCMEC) से मिली एक गुप्त शिकायत (टिप) के बाद SSP चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई थी। जांच अधिकारी एसआई जगदीश प्रसाद की रिपोर्ट में यह सामने आया कि भेटाडांगी निवासी आरोपी जीवन सिंह ने अपने मोबाइल से इंस्टाग्राम पर यह आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया था, जो आईटी एक्ट के तहत एक गंभीर अपराध है। इसके बाद कार्यवाहक थानाध्यक्ष गोकुल टम्टा ने पुलिस जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अल्मोड़ा: इंस्टाग्राम पर बाल अश्लीलता परोसने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज।
