पिथौरागढ़: AI की मदद से बनाया SDM का फर्जी हस्ताक्षर, स्कूल-आंगनबाड़ी बंद करने की झूठी अफवाह पर प्रशासन सख्त।

खबरें शेयर करें -

पिथौरागढ़ में सोशल मीडिया पर एक फर्जी छुट्टी का आदेश तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने की बात कही गई है। इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। उपजिलाधिकारी (SDM) जितेंद्र वर्मा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया था और यह फर्जी पत्र AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से तैयार कर उनके जाली हस्ताक्षर किए गए हैं।                               प्रशासन अब इस बात का पता लगा रहा है कि इस फर्जी दस्तावेज को किसने बनाया और सोशल मीडिया पर किसने फैलाया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है और दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


खबरें शेयर करें -