उत्तराखंड की हसीन वादियों की खूबसूरती को समेटे हुए एक नया गीत ‘ओ हीरा’ आगामी 16 जुलाई को हरेला पर्व के शुभ अवसर पर ‘AKSHU RAJ PAHADI Official’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
यशपाल आर्या द्वारा निर्मित और मुक्तेश्वर की मनमोहक वादियों में फिल्माए गए इस विशेष गीत को ‘गुलाबी सरारा’ फेम प्रसिद्ध गायक इंदर आर्या और उभरते हुए युवा कलाकार अरुण कुमार ने अपनी सुरीली आवाज़ दी है। इस गीत के खूबसूरत बोल पंकज कुमार जी ने लिखे हैं, जबकि यमन जीत मंगोली (YGM साहब) ने इसे अपने मधुर संगीत से सजाया है। अभिनय की बात करें तो सुप्रसिद्ध अभिनेता हिमांशु आर्या, विशाल हॉरर और अभिनेत्री ख़ुशी आर्या ने इसमें अपने बेहतरीन अभिनय का जलवा बिखेरा है। यह चैनल इससे पहले भी कई सुपरहिट गीत दे चुका है, जिनमें इंदर आर्या का ‘नाच दे हिला दे कमरा’, वेद रंगधारी व ममता आर्या का ‘काठे की ठेकी झोड़ा’, अरुण कुमार के ‘बान पहाड़न’, ‘हिट स्याली कविता’ व ‘बरेली वाला झुमका’, और वेद रंगधारी, शुभम कुमार व अरुण कुमार का ‘न्यायकारी गोलू देवा भजन’ शामिल हैं। पहाड़ की सुंदरता और यहाँ की संस्कृति को दर्शाने वाला यह नया गीत भी दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार है। https://youtube.com/@akshurajpahadiofficial2645?si=jdcbXF-7yIl0W7AJ
