देहरादून: राहुल गांधी के देहरादून दौरे के वेन्यू पर छिड़ा सियासी घमासान, अब बन्नू स्कूल मैदान में होगी सभा।

खबरें शेयर करें -

देहरादून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली के आयोजन स्थल को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कांग्रेस ने प्रारंभिक आवेदन में राहुल गांधी के नाम का उल्लेख नहीं किया था और अब प्रशासनिक प्रक्रिया को बेवजह राजनीतिक रंग दे रही है।                                    असल में, परेड ग्राउंड में पहले से ही केंद्र सरकार का ‘लोक संवर्धन पर्व’ चल रहा है, जिसकी अवधि राष्ट्रीय शोक के कारण बढ़ानी पड़ी थी। प्रशासन ने रैली रोकने के बजाय बन्नू स्कूल मैदान जैसे वैकल्पिक स्थानों का विकल्प दिया था। आखिरकार, देर रात चले विवाद के बाद कांग्रेस प्रशासन के इस सुझाव पर सहमत हो गई है, और अब राहुल गांधी का यह कार्यक्रम परेड ग्राउंड के बजाय बन्नू स्कूल मैदान में ही आयोजित किया जाएगा।


खबरें शेयर करें -