हल्द्वानी: पवित्र चित्रशिला धाम के पास से हटा अवैध “चौपाटी” अतिक्रमण।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रानीबाग चित्रशिला धाम के पास बने अवैध चौपाटी (फूड कोर्ट) पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कड़े निर्देशों के बाद नैनीताल एसडीएम के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक टीम ने इस पूरे क्षेत्र को ध्वस्त कर सील कर दिया।                        दरअसल, स्थानीय लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शव यात्रा और अंतिम संस्कार के मार्ग पर कुछ रसूखदार लोगों के संरक्षण में चाउमीन और मोमोज जैसे खाद्य पदार्थों के स्टॉल अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे, जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही थीं।                                                                     इस कार्रवाई पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि धार्मिक आस्था और स्थलों की गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जबकि स्थानीय जनता ने इसे अपनी आस्था की बड़ी जीत बताते हुए प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है।


खबरें शेयर करें -