दिल्ली: जंतर-मंतर पर, सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाया गया ,,,अस्पताल में भर्ती।

खबरें शेयर करें -

नीट (NEET) पेपर लीक मामले के विरोध और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से अनशन पर बैठे प्रख्यात शिक्षाविद् सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह प्रदर्शन स्थल से हटा दिया है।                           दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उनकी गिरती सेहत पर चिंता जताते हुए दिए गए नियमित मेडिकल जांच के आदेशों के बीच, पुलिस उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गई है।                                        आगामी 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रस्तावित संसद मार्च से पहले हुई इस कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद छात्रों को भी हटा दिया गया। इसी बीच, प्रदर्शन से जुड़े अभिजीत दीपके को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है।


खबरें शेयर करें -