हल्द्वानीः आरोप,,,,शादी का झांसा देकर युवती से धोखा, पुलिस के दखल के बाद दोनों पक्षों में हुआ समझौता।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी  एक युवती ने अल्मोड़ा निवासी युवक पर शादी का झूठा वादा करके शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि एक साल पहले शुरू हुई दोस्ती के बाद युवक ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब उसके दो महीने के गर्भवती होने पर उसने विवाह से साफ इनकार कर दिया।                                                        आरोपी युवक हल्द्वानी में एक निजी नौकरी करता है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान युवक के परिजन भी थाने पहुँच गए और दिनभर चले विवाद के बाद शाम को दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया।


खबरें शेयर करें -