हरिद्वार: मंदिर परिसर के पास दो साधुओं के शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका में जांच तेज।

खबरें शेयर करें -

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथ्रेश्वर महादेव मंदिर के पास जंगल में दो साधुओं के शव मिट्टी में दबे मिलने से इलाके में सनसनी और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या की आशंका जताते हुए फॉरेंसिक टीम व उच्च अधिकारियों के साथ छानबीन शुरू कर दी है।                                                                SP  देहात शेखर सुयाल ने घटनास्थल का मुआयना कर अहम सबूत जुटाए हैं, जबकि प्रारंभिक जांच के आधार पर मंदिर के मुख्य पुजारी समेत कुछ अन्य संदिग्धों पर शक जताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि वे बिना किसी जल्दबाजी के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर रहे हैं, पुलिस की कई टीमें संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाया जा सके।


खबरें शेयर करें -