हल्द्वानीः रिक्शा नहर में गिरा, चालक की दर्दनाक मौत।

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी  सुशीला तिवारी अस्पताल के पास लिंक मार्ग पर मौजूद एक खतरनाक गड्ढे के कारण बड़ा हादसा हो गया। उजाला नगर निवासी 45 वर्षीय ई-रिक्शा चालक आरिफ बुधवार शाम सामान लादकर ले जा रहे थे, तभी गड्ढे के कारण रिक्शा अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। दुर्घटना के बाद आरिफ नहर में उतरकर अपना सामान बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अचानक चक्कर आने से वह पानी में गिर पड़े। स्थानीय युवाओं ने उन्हें तुरंत बाहर निकालकर पास के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।                                                          स्थानीय निवासियों के अनुसार यहाँ खराब सड़क की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं, और इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


खबरें शेयर करें -