उत्तराखंड पर्यटकों की एक टवेरा कार (UK04TA3876) नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। ज्योलिकोट के पास स्थित ‘एक नंबर बैंड’ के समीप गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
वाहन में लखनऊ के 6 पर्यटक (सिद्धार्थ, निखिल, आदित्य, सिद्धांत, आदर्श व निखिलेंद्र) और हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एस.डी.आर.एफ., ज्युलिकोट पुलिस और स्थानीय निवासियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कठिन और विषम परिस्थितियों के बीच सभी 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी के अस्पताल भेज दिया गया है।
