हल्द्वानी के तीनपानी स्थित सोनकर फार्म (शनि मंदिर के समीप) गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे दो गुटों में कहासुनी के बाद हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट के दौरान हमलावरों ने धारदार चाकू से हमला कर ‘अमन प्रकाश’ नामक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित को तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मंडी चौकी और हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार, हमलावरों की धरपकड़ के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही, घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
हल्द्वानी: तीनपानी में मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल; आरोपी फरार।
