E20 ईंधन के विरोध में दिल्ली में केजरीवाल का प्रदर्शन, सौंपी 2.33 लाख लोगों के हस्ताक्षर वाली याचिका।

खबरें शेयर करें -

नई दिल्ली  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल नीति के विरोध में आज दिल्ली की सड़कों पर उतरकर पीएम आवास की ओर मार्च किया। पार्टी नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग आगे बढ़ रहे केजरीवाल को पुलिस ने बिना अनुमति और सुरक्षा कारणों (BNSS 163) का हवाला देते हुए फिरोज शाह रोड पर ही रोक दिया। इसके बाद वे सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और केंद्र सरकार पर अमेरिकी दबाव में इथेनॉल ब्लेंडेड ईंधन थोपने, गाड़ियों का माइलेज घटने तथा कल-पुर्जों को नुकसान पहुँचाने के गंभीर आरोप लगाए।                                                   पुलिस के आग्रह के बाद, केजरीवाल ने जनता की शिकायतों और मांगों से जुड़ी 2.33 लाख से अधिक हस्ताक्षरों वाली याचिका अधिकारियों को सौंपी, जिसके तहत सभी पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल का विकल्प देने और E20 की कीमतें घटाने की मांग की गई है।


खबरें शेयर करें -