अल्मोड़ा: कोसी के पास खाई में गिरी बेकाबू कार, बुजुर्ग की मौत, दो घायल।

खबरें शेयर करें -

अल्मोड़ा शीतलाखेत के भांकुड़ गांव में आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान (जागर) से देर रात हल्द्वानी लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। लगभग रात 12 बजे कोसी स्थित जगत टायर वाले मंदिर के समीप चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित हुई कार (UK-01-TA-4465) करीब 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद ड्राइवर ने फोन कर स्थानीय ग्रामीणों से मदद मांगी, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए तीनों को खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।                                                                     हालांकि, इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल 62 वर्षीय आनंद सिंह की बेस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके बेटे देवेंद्र रावत और चालक दिनेश सिंह का इलाज जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


खबरें शेयर करें -