नैनीताल जिले में मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की ‘ऑरेंज अलर्ट’ चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने 14 अगस्त को जिले के सभी सरकारी, निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। मौसम विभाग ने नदियों के बढ़ते जलस्तर और संभावित भूस्खलन के प्रति आगाह किया है, जिसके चलते जिला प्रशासन ने आम जनता से सतर्क रहने और संवेदनशील इलाकों में यात्रा से बचने की अपील की है।
नैनीताल: 14 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद।
