अल्मोड़ा: पिता की हत्या कर भागे बेटी-दामाद गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर के कटरा से पुलिस ने दबोचा।

खबरें शेयर करें -

अल्मोड़ा के दन्या क्षेत्र अंतर्गत सेली गाँव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। जहाँ अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर फरार चल रहे पति-पत्नी को पुलिस ने वारदात के करीब एक हफ्ते बाद जम्मू-कश्मीर के कटरा से गिरफ्तार कर लिया है।                        दरअसल, शनिवार रात को सेली गाँव के रहने वाले चंद्रशेखर पांडे अपने घर में खून से लथपथ और गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे, जिनके शरीर पर किसी धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च केंद्र (हायर सेंटर) रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।                                                                                          घटना के बाद से ही आरोपी बेटी और दामाद फरार थे, जिनकी तलाश में जुटी पुलिस ने आखिरकार उन्हें ढूंढ निकाला और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को जेल भेज दिया है।


खबरें शेयर करें -