हल्द्वानी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। हल्द्वानी में आयोजित चिकित्सा प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सभी चिकित्सा अधीक्षकों को कड़े निर्देश दिए हैं कि मरीजों को किसी भी सूरत में बाहर की दवाइयां न लिखी जाएं। उन्होंने अस्पतालों में पर्याप्त generic दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया ताकि मरीजों को अनावश्यक आर्थिक बोझ और परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही, बेस अस्पताल हल्द्वानी, महिला अस्पताल, नैनीताल और रामनगर के अस्पतालों में चिकित्सा उपकरणों की खरीद, बीडी पांडे अस्पताल के लिए 5 इनवर्टर व छोटी एम्बुलेंस की मंजूरी, आईसीयू का संचालन और साफ-सफाई व मरम्मत कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
बाहर से दवाइयां लिखीं तो खैर नहीं,,,, डीएम की सख्त चेतावनी।
