रामनगर आज दिनांक 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रामनगर के ग्राम टांडा स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।
समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गिरीजा देवी, शिक्षिकाएं राखी रावत एवं सुनीता त्रिपाठी, शिक्षक अमित कुमार मिश्रा, भोजन माता बिमला देवी एवं फिरदोस मौजूद रहीं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान कुमारी सोनिया ने भी विद्यालय पहुंचकर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की और अपना बहुमूल्य समय दिया। विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं विद्यालय परिवार में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना नजर आई। समारोह का समापन सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए किया गया।
