हल्द्वानी आर्यमन बिड़ला स्कूल में 17 अगस्त को उत्तराखंड बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य श्री योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में ‘स्नेही संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन और छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ। कार्यक्रम के दौरान श्री रजवार ने बच्चों को सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण का अधिकार बताते हुए उनसे अपनी समस्याएं खुलकर साझा करने का आह्वान किया तथा कहा कि बच्चों के अधिकारों व सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार, विद्यालय और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर कार्यक्रम में खंड शिक्षा विभाग हल्द्वानी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री निशिकांत जोशी जी, स्कूल के प्रिंसिपल श्री प्रवेश मोहन जी, बिड़ला इंस्टीट्यूट नैनीताल के प्रिंसिपल श्री अनिल शर्मा जी, वाइस प्रिंसिपल श्री प्रकाश कुमार जी, मिस वंदना जी, तथा चाइल्ड हेल्पलाइन से किरण जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हल्द्वानीः योगेश रजवार की अध्यक्षता में आर्यमन बिड़ला स्कूल में बाल अधिकारों पर ‘स्नेही संवाद’ आयोजित।
