सुंदर कुमार गौतम बने पिथौरागढ़ के नए अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड के सूचना विभाग में कार्यरत सुंदर कुमार गौतम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। अल्मोड़ा में सहायक सूचना अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे श्री गौतम को विभाग द्वारा पदोन्नत (प्रमोट) किया गया है।                                                                        प्रमोशन के बाद उनका ट्रांसफर पिथौरागढ़ कर दिया गया है, जहाँ उन्होंने अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी का नया कार्यभार भी संभाल लिया है। अल्मोड़ा में 4 वर्षों से अधिक के अपने कार्यकाल के दौरान वे अपने बेहतरीन तालमेल और जिम्मेदारी से काम करने वाले एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में लोकप्रिय रहे।                                                                                इस विशेष उपलब्धि पर सूचना विभाग के कर्मियों और मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की हैं।


खबरें शेयर करें -