अल्मोड़ा युवाओं एवं खेलप्रेमियों को स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छ अल्मोड़ा और नशामुक्त समाज का संदेश देने के उद्देश्य से अल्मोड़ा मानसून मैराथन 2026 का तीसरा संस्करण रविवार, 23 अगस्त 2026 को धारानौला, अल्मोड़ा में आयोजित किया जाएगा। मैराथन का शुभारंभ सुबह 6:00 बजे होगा।
आयोजन में विभिन्न आयु एवं वर्गों के प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग दौड़ रखी गई हैं। मेंस ओपन कैटेगरी में 21 किलोमीटर, वूमेन्स ओपन कैटेगरी में 11 किलोमीटर, जबकि 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों के लिए 6 किलोमीटर की दौड़ आयोजित होगी। इसके साथ ही बच्चों के लिए Kid’s Run for Fun Race भी रखी गई है, जिसमें 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए 500 मीटर तथा 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के लिए 1 किलोमीटर की दौड़ होगी।
मैराथन में विभिन्न वर्गों के विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार राशि रखी गई है। प्रतिभागियों के लिए फ्री रिफ्रेशमेंट, टी-शर्ट, मेडल एवं प्रमाणपत्र की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों का उद्देश्य अल्मोड़ा की खूबसूरत पहाड़ी वादियों में बारिश के मौसम के बीच युवाओं और आमजन को दौड़ के माध्यम से फिटनेस एवं सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।
मेंस ओपन 21 किमी की प्रवेश शुल्क ₹500, वूमेन्स ओपन 11 किमी की प्रवेश शुल्क ₹500, 50+ आयु वर्ग 6 किमी की प्रवेश शुल्क ₹300 तथा Kid’s Run की प्रवेश शुल्क ₹200 निर्धारित की गई है।
प्रतिभागी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। ऑफलाइन पंजीकरण के लिए मेट्रो रेस्टोरेंट, धारानौला, अल्मोड़ा में संपर्क किया जा सकता है। मैराथन का स्टार्टिंग एवं फिनिशिंग प्वाइंट धारानौला रहेगा।
आयोजन समिति ने अल्मोड़ा के सभी नागरिकों, युवाओं, खिलाड़ियों, विद्यालयों एवं खेलप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर “Run Through the Rain – Feel the Gain” के संदेश को आगे बढ़ाने की अपील की है।
संपर्क: नगर व्यापार मंडल उपसचिव
अश्वनी नेगी — 8171716169
मयंक कपकोटी — 7906313669
मनीष पांडे — 8218260267
